*सड़क पर स्टंटबाजी और लापरवाही से बचें, यातायात नियमों का करें पालन*

news_1792760559883

*जशपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील*
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, स्टंटबाजी करने और मोडिफाइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और खुद सुरक्षित रहते हुए दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
जशपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है, ताकि जिले मे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और सभी के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

You may have missed