पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

news_1790344469694

पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

पत्थलगांव। जनपद पंचायत पत्थलगांव के सभागार में विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय ने क्षेत्र के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

विधायक गोमती साय ने विभागवार विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं एवं विकास कार्यों का शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान क्षेत्र की आवश्यकताओं, निर्माणाधीन कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

You may have missed