भाजपा जिला जशपुर ने आयोजित किया उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मा
कुनकुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मंगल भवन, कुनकुरी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए।
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके लंबे सेवाकाल, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं समाज निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा समस्त सेवानिवृत्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समारोह में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
